सेल्सफोर्स में होगी कर्मचारियों की छंटनी

user 26-Jan-2024 Business

सेल्सफोर्स में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की खबर समने आई है,यह खबर इस समय आई है जब विभिन्न टेक कंपनियों ने अपने खर्चों को घटाने के लिए कार्यबल में कमी करने का फैसला किया है। सेल्सफोर्स में छंटनी की यह खबर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से अपने वीडियो-गेम डिवीजन में 1,900 कर्मचारियों निकाले जाने की खबर सामने आने के दिन बाद आई।

दोस्तों दरसल सेल्सफोर्स जो कि क्लाउड आधारित रिलेशनशिप मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है अपने 700 कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। छंटनी सेल्सफोर्स के कर्मचारियों की संख्या का लगभग एक प्रतिशत है, कंपनी में लगभग 70,000 कर्मचारी हैं।

एक साल पहले भी कंपनी ने लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस दौरान करीब 8,000 कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। उस समय, निवेशकों के दबाव से खर्चों में कटौती करने का निर्णय लिया गया था।अब एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की खबर समने आई है.इस बार सेल्सफोर्स अपने 700 कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है

हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://www.hallabolexpress.com/ 

 



 

Related Post

Polular post