Monday, September 25, 2023
इतिहास का सबसे बड़ी इनकम टैक्स की कार्यवाही:-
उत्तर प्रदेश के कानपुर के व्यवसायी पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके परिसरों पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की थी। एक अधिकारी ने बताया कि इत्र उद्योगपति को आगे की कार्रवाई के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाने की संभावना है
इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) की। आप इसे आम आदमी समझने की भूल आसानी से कर सकते हैं। मगर, जब इसके बेडरूम की दीवारें तोड़ी गई तो करोड़ों का कैश निकला। नोटों की गड्डियां इतनी की उसे गिनने में जुटी चार मशीनें थक गई, इस काम में लगे अधिकारियों के पसीने छूट गए, लेकिन मजाल कि नोटों का सिलसिला थमे। लेकिन, सबसे आश्चर्यजनक रहा इस शख्स जीवनशैली। जिसने उसके पड़ोस में रहने वाले, उसके घर की चौकीदारी करने वाले तक को शक नहीं होने दिया।
एक ऐसी शख्सियत जो देश के हर दूसरे आम भारतीय से मिलता-जुलता है। पहनावा, रहन-सहन भी बेहद आम। जीवनशैली और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले साधन चाहे वो स्कूटी हो या वर्षों पुरानी दो कारें। कहने का मतलब, कुछ भी ऐसा नहीं, कि आप उसे 'खास' कह सकते हों। मगर, वास्तविकता तो कुछ और है। वह खास ही नहीं 'बेहद खास' निकला। न यकीन हो, तो हाल के चार दिनों का अखबार उठा लीजिए, या न्यूज़ चैनल पर नजर दौड़ा लीजिए। पता चल जाएगा। यह शख्स इतना खास है, कि जब इसके यहां इनकम टैक्स विभाग ने संयुक्त छापेमारी की तो वहां से देश के इतिहास की सबसे बड़ी नकदी बरामद हुई। और, रातों रात यह व्यक्ति सुर्खियों में आ गया।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के संयुक्त आयुक्त (कानपुर) सुरेंद्र कुमार ने रविवार रात पीटीआई को बताया कि जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।